26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / मां-बेटी की हत्या कर शवों को बेडरूम गाड़ने वाले कातिल को 24 घंटे में पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारकर किया पस्त

मां-बेटी की हत्या कर शवों को बेडरूम गाड़ने वाले कातिल को 24 घंटे में पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारकर किया पस्त

Highlights - Meerut के बाहर भागने की फिराक में था आरोपी शमशाद - बुधवार को ही पुलिस हिरासत से हुआ था फरार- थाना परतापुर पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Jul 2020, 11:44 AM IST

meerut2.jpg

मेरठ. ब्यूटी पार्लर संचालिका और उसकी बेटी के कत्ल के आरोपी दुर्दांत शमशाद को गुरुवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि शमशाद बुधवार को पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। तड़के 3:30 बजे थाना परतापुर और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि हत्यारोपी जिले से बाहर भागने की फिराक में है। थाना परतापुर पुलिस ने 25 हजार के आरोपी शमशाद को नूरनगर के पास घेर लिया। पुलिस को देखकर शमशाद ने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने बचाव में गोली चलाई, जिसमें शमशाद घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्यारोपी से एक बाइक, पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें- दिन निकलते ही गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा शहर, पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारकर कुख्यात को किया पस्त

ज्ञात हो कि मेरठ में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया था। मुस्लिम संप्रदाय के शादीशुदा तीस वर्षीय युवक ने नाम बदलकर ब्यूटी पार्लर संचालिका को प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद धर्म बदलने का दबाव बनाता रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने ब्यूटी पार्लर संचालिका प्रिया चौधरी और उसकी नौ साल की बेटी का कत्ल कर दिया। दोनों के शव को बेडरूम में गड्ढा खोदकर गाड़ दिए। उसके बाद ऊपर से प्लास्टर कर चटाई डालने के बाद सोफा रख दिया। पुलिस ने घर में जेसीबी से खुदाई कर दोनों के कंकाल बरामद किए। आरोपित बुधवार को पुलिस हिरासत से फरार हो गया था।

आरोपी के फरार होने के बाद एसएसपी ने उस पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही थी। देर रात आरोपी के बारे में थाना पुलिस केा मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद उसकी घेराबंदी की गई। घायल शमशाद ने बताया कि वह मेरठ से बाहर फरार होने के लिए बाइक से भाग रहा था। सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि 25 हजारी फरार शमशाद जिले से बाहर भागने की कोशिश कर रहा था। उसे जब पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग की। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- लव जिहाद! नाम बदलकर अमित गुर्जर बने शमशाद को प्रेमिका की सहेली ने इस तरह पहुंचाया सलाखों के पीछे