दरअसल, मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है। जहां गुरुवार को दिन निकलते ही उस समय पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जब थाना सिविल लाइन प्रभारी डीके त्यागी पुलिस बल के साथ बझेड़ी अंडरपास के निकट वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार तीन बदमाश जैसे ही वहां आए पुलिस ने बदमाशों को रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने बाइक को रोकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक सिपाही इसरार घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। कुछ ही दूरी पर जाते ही बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई, जिसमें दो बदमाश मौके से फरार हो गए। जबकि एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।