इस मामले में सीनियर पत्रकार मुकुल शर्मा ने बताया कि सोमवार को हमने एसएसपी बुलंदशहर एन कोलांची को पत्रकार पर दर्ज फर्जी मुकदमा खत्म कराने को लेकर ज्ञापन दिया है। एक हफ्ते का एसएसपी ने हमें टाइम दिया है। अगर पत्रकारों की मांग नहीं मानी गई तो पत्रकार सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन के साथ ही भूख हड़ताल भी करेंगे । वहीं, इस मामले में एसएसपी बुलंदशहर एन कोलांची ने बताया कि हमने 7 दिन का टाइम दिया गया है। इस दौरान जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी पत्रकार को गलत नहीं फंसाया जाएगा।