17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलंदशहर: हाईवे पर ऑटो रोक कर बदमाशों ने वकील पर बरसाई्ं गोलियां, मौत

खुर्जा के मीरपुर गांव के पूर्व प्रधान अफजल अली को दिनदहाड़े मारी गोली वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच-91 पर लगाया जाम जमानत पर बाहर चले रहे बदमाशों पर लगा हत्‍या का आरोप  

2 min read
Google source verification
Bulandshahar

बुलंदशहर: हाईवे पर ऑटो रोककर बदमाशों ने वकील पर बरसाई्ं गोलियां, मौत

बुलंदशहर। उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर में एनएच-91 पर मंगलवार को दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल के सामने बदमाशों ने ऑटो रोककर उसमें बैठे वकील पर गोलियां बरसा दीं। वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच-91 पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: धोनी की कोठी में घुसे चोर इस कीमती सामान पर कर गए हाथ साफ

प्रधान भी रह चुके थे अफजल अली

जानकारी के अनुसार, खुर्जा नगर क्षेत्र के मीरपुर गांव के पूर्व प्रधान अफजल अली वकील भी थे। वह मंगलवार को एक प्राइवेट अस्पताल में मरीज को देखने आए थे। सुबह करीब 11 बजे वह ऑटो में खुर्जा से वापस मीरपुर के लिए लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो चलने लगा, तभी बाइक सवार बदमाश आ गए। उन्‍होंने ऑटो रोक कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वकील को तत्काल कैलाश अस्पताल में लाया गया, जहां उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Video: पुलिस ने महिलाओं व युवतियों को दिए आत्‍मरक्षा के टिप्‍स

पुरानी रंजिश आई सामने

आपको बता दें कि पूर्व प्रधान अफजल अली की वर्ष 2017 से गांव के लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसके पीछे चार लाख रुपये को लेकर विवाद बताया गया। इसमें उन पर 2017 में भी हमला हुआ था। इस मामले में चार लोग जेल गए थे। फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं। उस मामले में आरोपी उन पर फैसले का दबाव बना रहे थे। दो दिन पहले उनके घर पर आरोपी सानू गया था। उसने पूर्व प्रधान पर फैसले का दबाव बनाया। अफजली अली ने जब मना किया तो वह उनसे झगड़ा करने लगा और अंजाम भुगतने की धमकी देकर चला गया था। परिवार वालों का आरोप है कि गांव के ही सानू और उसके भाई ने गोली मारकर हत्या की है। उन्‍होंने पुलिस पर भी शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: गंगा में नहाने गए पांच बाराती डूबे, दो की तलाश जारी

चार लाख रुपये का है विवाद

एसएसपी एन कोलांची ने बताया कि वकील का वर्ष 2017 से चार लाख रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। इसमें चार लोग जेल गए थे। उसमें चार्जशीट भी लग गई थी। दो दिन पहले आरोपी सानू उनके घर गया था और फैसले का दबाव बनाया था। डबल मर्डर में चारों लोग नदीम, सानू, शबाब और फहीम बसीन पहले भी जेल गए हैं। इनकी ही पुरानी रंजिश चल रही है। परिवार वालों ने उन पर हत्या का आरोप लगाया है। वकील के भतीजे दानिश ने बताया कि उन्‍होंने कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन ध्‍यान नहीं दिया गया। वहीं, वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच-91 पर जाम लगा दिया। उन्‍होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी सहित आला अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। करीब आधे घंटे बाद लोग माने।

यह भी पढ़ें: Video: गर्मी बढ़ते ही छापा मारने पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट तो हुआ यह हाल

बाल-बाल बचीं तीन सवारियां

जिस वक्‍त यह वारदात हुई उस समय ऑटो में महिला, किशोरी और चालक भी थे। गनीमत रही कि इस हमले में बाकी सवारियों को कोई चोट नहीं आई।