
Video: गर्मी बढ़ते ही छापा मारने पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट तो हुआ यह हाल
मुजफ्फरनगर। जनपद में भीषण गर्मी के चलते आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। इसके चलते डीएम द्वारा गठित टीम ने सोमवार को अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों पर छापेमारी शुरू की गई। इसमें जिला प्रशासन की टीम ने आरा मशीनों पर लगे अग्निरोधी यंत्र के साथ ही पानी व अन्य सुविधाओं समेत लाइसेंस और वहां लकड़ियों की अनुमति की जांच की।
यह भी पढ़ें:Video: बिजलीघर में आग लगने से मची अफरा-तफरी
यह है आरोप
साेमवार को थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर में स्थित गांधी सुपर टिंबर नाम की एक आरा मशीन पर भी नगर मजिस्ट्रेट ने छापा मारा। आरोप है कि इस दौरान आरा मशीन मालिक के बेटे ने अधिकारियों के साथ अभद्रता की, जिस पर वहां हंगामा हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने आरा मशीन के सभी कागजात मंगाए। बताया जा रहा है कि गांधी सुपर टिंबर आरा मशीन मालिक ने आरा मशीन व वहां पड़ी लकड़ियों का लाइसेंस और परमिशन नहीं दिखाई गई। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट ने तत्काल प्रभाव से आरा मशीन पर ताला लगवा दिया गया। उन्होंने आरा मशीन के मालिक को सभी कागजात दिखाने काे कहा है।
यह कहा नगर मजिस्ट्रेट ने
सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने बताया कि गर्मी का सीजन है। जगह-जगह आग लग रही है1 इसको देखते हुए वे लोग कार्रवाई पर निकले थे। उन्होंने लकड़ी का कारोबार करने वालों के यहां अग्निशमन के इंतजाम देखे हैं। वे जब वहां पहुंचे तो उनके पास आग से बचाव के इंतजाम नहीं थे। उनके पास लाइसेंस भी नहीं था। वहां पर पड़ी लकड़ी के भी कागज उनके पास नहीं थे। अभी वहां ताला लगा दिया गया है। अगर कागज आते है तो ठीक है, नहीं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
30 Apr 2019 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
