वोटर लिस्ट से नाम गायब
वोटरों का दावा है कि बड़ी संख्या में उनके नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गए हैं। खुर्जा के वार्ड 24 से करीब 251 नाम काट दिए गए। ये ऐसे वोटर हैं, जिनके पास मतदाता पहचान पत्र हैं, और विधासभा के चुनाव में ये अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। लेकिन नगर पालिका परिषद चुनाव में वोटर लिस्ट से नाम गायब हैं। यही नहीं वोटर लिस्ट में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम अरविंद कुमार का नाम भी गायब था। जब इस बारे में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने यहां की वोटर लिस्ट में अपना नाम नहीं दिया है। जिस वजह से उनका नाम लिस्ट में नहीं है।