28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दस फिट लंबा अजगर देख लोगों के उड़े होश, बोरे में बंद करने को लेकर छूटे पसीने

अजगर को देख लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने अजगर को देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर अजगर ने जंगल की ओर भागने की कोशिश की। लेकिन काफी मशक्कत के बाद लोगों और वनविभाग के सहयोग से उसको पकड़कर बोरे में बंद कर जंगल में छोड़ दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 25 Oct 2021, 1:55 PM IST

python_.jpg

बुलंदशहर. अजगर मिलने की घटना का मामला जनपद के खुर्जा कस्बे के गांव गांव नगलिया उदयभान का है। जहां गांव में स्थित मंदिर के निकट अजगर मिलने से अफरातफरी का माहौल बन गया। दस फिट लंबे अजगर को देखकर लोगों के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें : बुर्का पहन चालीस से अधिक सर्राफ की दुकान पर चेन चोरी की वारदात को दे चुकी अंजाम, पुलिस के हत्थे चढ़ी तो खुला राज

अजगर देख मचा अफरातफरी

मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ने की कोशिश की तो उसने लोगों को डसने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने अजगर को घेर लिया और उसको उसको भागने का मौका नहीं दिया। इसके बाद वन विभाग को फोन कर अजगर मिलने की सूचना दी गई। हालांकि वन विभाग की टीम को गांव में पहुंचने में काफी समय लगा। तब तक काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

देखते ही शोर मचाया

क्षेत्र के गांव नगलिया उदयभान निवासी कुछ ग्रामीण आज सोमवार सुबह टहलने के लिए गांव के निकट स्थित मंदिर पर गए थे। जहां उन्होंने मंदिर के निकट ही अजगर देखा। जिस पर वह शोर मचाते हुए भाग निकले। जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। कुछ ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने किसी तरह से अजगर को पकड़ लिया और बोरे में बंद कर दिया।

दस फिट लंगा था अजगर

ग्रामीणों ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब दस फिट के आसपास है। ग्रामीणों का कहना है कि अजगर को पकड़ने के बाद उन्होंने फोन करके जानकारी पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी। हालांकि वहीं वन विभाग के क्षेत्राधिकारी एसपी सिंह का कहना है कि फोन के बाद उनकी टीम गांव पहुंच गई और ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को पकड़ लिया।

किसी को नहीं पहुंचा नुकसान

वन क्षेत्र अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है और टीम को गांव भेजा गया था। ऐसे अचानक अजगर के निकलने से वहां पर अफरातफरी मच गई और कई लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम अजगर को पकड़कर ले जाएगी। गनीमत यह रही कि अजगर के कारण किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें : Chhath Puja: महापर्व छठ को लेकर घाटों पर होने लगी तैयारी, सांसद वीके सिंह होंगे मुख्य अतिथि

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग