26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेप पीड़िता का मरने से पहले का वीडियो हुआ वायरल, 43 सेकंड के वीडियो में बताई आपबीती

Highlights - जहांगीराबाद की दुष्कर्म पीड़िता द्वारा आत्मदाह के बाद मौत का मामला - पीड़िता ने आरोपियों द्वारा धमकाने और आग लगने की जानकारी दी - पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Nov 2020, 12:59 PM IST

bulandshahr.jpg

बुलंदशहर. जहांगीराबाद की दुष्कर्म पीड़िता द्वारा आत्मदाह के बाद मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़िता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है, जिसमें आग से झुलसने के बाद पीड़िता आपबीती बयां कर रही है। 43 सेकंड के इस वीडियो में पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उस पर दुष्कर्म के मामले को खत्म करने का दबाव बनाया था और उससे मारपीट भी की गई थी।

यह भी पढ़ें- 50 से ज्यादा मासूमों को बनाया निशाना, सीबीआई की पकड़ में आए इंजीनियर का खुलासा, 10 साल तक यह लालच देकर करता रहा घिनौना काम

उल्लेखनीय है कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में युवती को दुष्कर्म मामले में न्याय नहीं मिलने पर उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसने के बाद पीड़िता को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। इसी बीच मंगलवार देर शाम पीड़िता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 43 सेकंड के इस वीडियो में पीड़िता स्ट्रेचर पर लेटी हुई नजर आ रही है। वीडियो में पीड़िता कह रही है कि रात में उसे धमकी दी गई थी। सुबह जबरदस्ती आरोपी के परिजन उसे अपने साथ एक स्थान पर ले गए। जहां उन्होंने दुष्कर्म मामले को खत्म करने और फैसला करने का दबाव बनाया था। पीड़िता ने बताया कि उस दौरान आरोपियों ने उससे मारपीट भी की थी। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए थे। इसके बाद वह अपने घर आ गई। अंत में पीड़िता कहती है कि इसके बाद वह आग की चपेट में आ गई थी। अब पीड़िता के वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि जहांगीराबाद प्रकरण में पुलिस अभी तक तीन नामजद आरोपी बनवारी, बदन सिंह और वीर सिंह पुत्र बहोरी को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ में जुटी है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पीड़िता ने आरोपियों द्वारा धमकाने और आग लगने की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर रेप और गैंगरेप मामले में CO और दो इंस्पेक्टर पर हुई बड़ी कार्रवाई, पुलिस महकमे में खलबली

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग