दरअसल, चोला चौकी क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता खुर्जा जंक्शन चौकी के गांव गोठनी में तय किया था। शनिवार को दूल्हा बारात लेकर पहुंचा। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दोनों ही पक्ष के लोग डांस कर रहे थे। जब दूल्हा जयमाला के लिए दरवाजे पर पहुंचा तो दुल्हन की एक सहेली ने उसका मोबाइल देख लिया, जिसके बाद बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि मैसेज से पता चला कि दूल्हा नोएडा के एक मॉल में काम करता है। उसने तीन महीने पहले मॉल में ही काम करने वाली एक युवती से कोर्ट मैरिज कर ली थी।