जानकारी के अनुसार, सिंभावली शुगर मिल ने 2012 में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से 110 करोड़ रुपए का लोन लिया था। पैसा न चुकाने पर बैंक ने सीबीआई को शिकायत दी थी। इस पर सिंभावली चीनी मिल के निदेशेकों अौर सीईओ समेत अन्य अधिकारियों को खिलाफ धोखधड़ी, गबन और भ्रष्टाचार समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसी मामले में 110 करोड़ रुपए न चुकाने को लेकर सीबीआई की टीम ने रविवार को सिंभावली शुगर मिल पहुंचकर अधिकारियों से पूछताछ की।