3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनतेरस पर योगी सरकार ने बच्चियों को दिया बड़ा तोहफा, सभी को मिलेंगे 15 हजार रुपये

Highlights सुकन्या के बाद शुरू हुई कन्या सुमंगल योजना योजना का शुभांरभ के साथ पोर्टल पर लाखों लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन नवजात से लेकर स्नातक की बच्चियों को मिलेंगे रुपये
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 25 Oct 2019, 4:33 PM IST

बुलंदशहर। पंच त्योहारों के शुरूआत (Dhanteres)धनतेरस से होती है। इसी त्योहार (Festival) पर योगी सरकार ने बच्चियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल योगी सरकार (Government) ने शुक्रवार को बच्चियों के लिए (Kanya Sumangal Yojana) कन्या सुमंगल योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत नवजात से लेकर स्नातक की बच्चियों को 15-15 हजार रुपये दिये जाएंगे। सरकार ने यह कदम भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए भी किया है।

इनसे बचाने के लिए खुद लोन देने दरवाजे पर पहुंच रहे बैंक, अधिकारियों ने लोगों को बतार्इ स्कीम- देखें वीडियाे

योगी के मंत्री ने यहां किया योजना शुभांरभ

इसी कड़ी में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री व जनपद बुलंदशहर के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया बुलंदशहर पहुंचा। यहां उन्होंने कन्या सुमंगल योजना का शुभारंभ एक कॉलेज प्रांगण में किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बहन-बेटियों माताओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश भर में कन्या सुमंगल योजना का शुभारंभ प्रत्येक जनपद में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजनाओं में प्रत्येक नवजात बेटी को दो हजार व अन्य धनराशि का वितरण समय अनुसार किया जाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री के पौते ने कहा-भाजपा के इस नारे की निकली हवा

योजना के शुभारंभ के दौरान मौजूद रही सैंकड़ों छात्राएं

इस योजना के शुभारंभ के अवसर पर काफी संख्या में स्कूल की शिक्षिका, छात्रा और परिवहन विभाग के अधिकारी जिला प्रशासन के अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री ने वार्ता करते हुए कहा कि दीपावली पर परिवहन विभाग की तैयारियां जोरों पर है। किसी भी व्यक्ति या यात्री को परिवहन के दौरान परेशानी नहीं आएगी।