16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कला की बेकद्री…दर्द बयां करती ये दीवारें

खो रही नन्हें चितेरो की चित्रकारी...पर्यटकों को आकर्षित करती ये दीवार अब उदासीनता की भेंट चढ़ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 22 Jul 2018, 12:50 PM IST

Bundi festival art idolatry beautiful inspiring messages walls

कला की बेकद्री...दर्द बयां करती ये दीवारें

बूंदी. शहर में पर्यटकों को आकर्षित करती ये दीवार अब उदासीनता की भेंट चढ़ रही है। आछी बूंदी का दम भरने वाला अमला नन्हें कलाकारों की मेहनत जो, बूंदी उत्सव के दौरान उन्होनें अपने नन्हें हाथो से इन दीवारों पर उकेरी थी उसे बचाने में नाकाम साबित हो रहा है।

दीवारों पर उकेरे प्रकृति ओर प्रेरणा देते संदेश अब लोगो की लापरवाही व प्रशासन की अनदेखी का शिकार होने लगी हैैै। ये तस्वीरे कला की बेक्रदी और दर्द को बयंा करने के लिए काफी है। भारतीय पुरुषो का कहंी भी किसी भी जगह मूत्र त्यागना और लोगो को अतिक्रमण करना फिलहाल इन रंगीन दीवारों को भारी पडऩे लगा है।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की दीवारों एवं सार्किट हाउस की बाहरी दीवारों पर तत्कालिन जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार ने पहल करते हुए नखराली म्हारी बूंदी की संकल्पना को साकार करने के उद्वेश्य से बूंदी उत्सव 2017 में बूंदी ब्रश के सहयोग से बूंदी के चित्रकला विद्यार्थियों ने सुन्दर व प्रेरणा देते संदेशों को रंगो के माध्यम से दीवारों पर उकेरा था।

जो पर्यटको और लोगो के बीच आकर्षण का केन्द्र रही। लेकिन अनदेखी से अब ये दीवारे अपना अस्तित्व खोती जा रही है। विद्यार्थियों की सुंदर चित्रकला को अतिक्रमण का ग्रहण लग गया है। झाड़ -झंकाड़ की ओट के बीच प्रेरणादायी चित्रकला ओझल हो रही है। लोग इस रंगीन दीवार को शौचालय के रूप में उपयोग कर रहें है। इसे विडम्बना ही कहेगें कि यह सब जिला प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है।

खो रहे ये संदेश-


चित्रकला विद्यार्थियों के साथ बूंदी ब्रश संस्था के कलाकारों ने सहयोग देते हुए इन दीवारों पर बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं, पर्यावरण जागरूकता, प्रकृति व वन्य जीवों के संरक्षण सहित कई प्रेरणादायी संदेशो को रंगो के जरिए उकेरा गया है।

खो न जाय आछी बूंदी


बाहर से आने वाले पर्यटक बूंदी की सुदंर छवि को अपने मन मस्तिष्क में यादगार के तौर पर संजोकर रख सके। इसी संकल्पना के साथ दीवारों पर चित्रकारी करने की पहल तत्कालिन कलक्टर ने की थी। इस सुन्दरता को पुन: संजोने की आवश्यकता है। ताकि दीवारों की सुंदरता बची रहें।
बूंदी ब्रश सदस्य रेहाना चिश्ती

प्रशासन को देना चाहिए ध्यान-


शहर की साज सज्जा बनी रहें और लोगो तक संदेश जाए इसको लेकर बेहतर प्रयास किया गया था लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नही होने से उद्वेश्य खत्म होता जा रहा है। लोग इन दीवारों पर शौचालय का उपयोग कर कलाकारों की भावना को ठेस पहुंचा रहें है। प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
बूंदी ब्रश सरंक्षक हरिनारायण सिहं भाटी