
फिर हुई कस्बे में चोरी, लोगों में रोष
फिर हुई कस्बे में चोरी, लोगों में रोष
महिलाओं को दिखाया चाकू
हिण्डोली. कस्बे में मंगलवार देर रात को एक घर में घुसकर चोर कपड़े व अन्य सामान चुरा कर ले गए। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन देकर यहां हो रही चोरियों को रोकने की मांग की है। जानकारी के अनुसार देवराज नगर के पास सत्यनारायण सोनी के सूने मकान में चोर घुस गए। वहां रखे कपड़े व अन्य सामान चुरा कर ले गए। वहीं जाग होने पर कुछ महिलाएं बाहर निकली तो चोरों ने उन्हें भी चाकू दिखाए। जिससे महिलाएं घबरा गई। उसके बाद लोगों ने चोरों का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले। चोरी की घटना से नाराज ग्रामीण बुधवार सुबह पुलिस उपाधीक्षक श्यामसुंदर विश्नोई के कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्हें ज्ञापन देकर कस्बे में बढ़ रही चोरी की वारदातों को रोकने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कालू जोशी, छीतर राठौर, संजय बरमुंडा, निखिल खींची, महेश सोनी, सत्यनारायण सोनी, मोनू राठौर सहित कई लोग मौजूद रहे।
Published on:
12 Aug 2021 07:24 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
