18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी हादसे में 35 लोगों की मौत की खबर, देखें घटनास्थल की EXCLUSIVE तस्वीरें

Rajasthan Bundi Accident PICS: बूंदी हादसे में 35 लोगों की मौत की खबर, देखें घटनास्थल की EXCLUSIVE तस्वीरें
3 min read
Google source verification
55_2.jpg

राजस्थान के बूंदी में यात्रियों से भरी एक बस के नदी में गिरने से 35 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। वहीं कई घायलों को नदी से निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया है। इनमें भी कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार दर्दनाक हादसा के लाखेरी थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि एक यात्री बस जिसमें बड़ी संख्या में लोग सवार थे, अचानक से अनियंत्रित हो गई और नदी में गिर गई। बस कोटा की ओर जा रही थी। जानकारी सामने आई है कि बस बारातियों से भरी हुई थी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद मौके पर कोहराम की स्थिति बन गई। नदी में डूबते यात्रियों की चीख-पुकार के बीच हड़कंप का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। लेकिन जब तक नदी में डूबे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जाता तब तक कइयों की सांसे थम गईं थी।


हादसा क्यों हुआ, इसके वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

''आज राजस्थान के बूंदी जिले में बारात की बस हादसे में हताहतों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता हूं, यह हादसा एक और सबक दे गया, इस युग की इस बड़ी चुनौती से पार पाकर भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसको लक्षित करके काम करें, समाज और सरकार मिलकर सार्थक समाधान तक पहुंचे।''
- सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया


''लाखेरी (बूंदी) में नदी में बस गिरने से बड़ी संख्या में लोगों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार सुनकर मन अत्यन्त व्यथित है। इस दर्दनाक हादसे में मृत नागरिकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।''
- राजेंद्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष


''बूंदी के लाखेरी में बस नदी में गिरने से कई लोगों के मरने और घायल होने की सूचना हृदय विदारक है! ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे तथा उनके परिजनों को इस मुश्किल घड़ी में हौसला दे। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।''
- कृष्णा पूनिया, कांग्रेस विधायक

''प्रदेश के बूंदी जिले की मेज नदी के पुल से बारात की एक बस नदी में गिरने से कई लोगों की मृत्यु हो जाने के दुःखद समाचार प्राप्त हो रहे है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी व SDRF टीम से त्वरित मदद करने की अपील करता हूं।''

- हनुमान बेनीवाल, सांसद