चयनितों को भी नहीं मिल पाई नियुक्ति
नैनवां नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों के पदों पर चयनित किए सफाईकर्मियों की नियुक्ति के आदेश नगरपालिका द्वारा बुधवार को भी जारी नहीं किए गए। अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि लॉटरी से नगरपालिका में 6 8 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के स्वायत शासन विभाग से ऑनलाइन नियुक्ति आदेश तो जारी हो गए, लेकिन स्वायत शासन विभाग की वेबसाइट पर नैनवां नगरपालिका की मेल आईडी नहीं खुल पा रही, जिससे नियुक्ति आदेश जारी नहीं हो पा रहे। नगरपालिका ने पालिका के बाहर नोटिस चस्पा किया है जिस पर लिखा है कि जिस दिन नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे उस दिन चयनित अभ्यर्थियों को उनके फोन पर सूचना दे दी जाएगी।