लॉ कॉलेज में चार साल में आवेदनों की संख्या बढ़कर 481 तक पहुंच गई, लेकिन कॉलेज में सीमित सीट होने के कारण प्रति वर्ष 120 छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश मिल पा रहा है। बूंदी के अलावा यहां कोटा, बारां व झालावाड़ तक के बच्चे यहां पढ़ाई के लिए आ रहे हैं। इस वर्ष राजकीय विधि महाविद्यालय में तीनों वर्ष में कुल नामांकन 320 हैं।