Chiranjeevi Yojana Registration: चिकित्सा के क्षेत्र में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में बारां जिले ने 78.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 6वीं रेंक प्राप्त की है। ऐसे में यह टॉपटेन में शामिल हो गया है। योजना में 18 माह में अब तक 2 लाख 84 हजार पंजीयन करके प्रदेश में जिला अग्रणी रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सम्पतराज नागर ने बताया कि योजना के तहत जिले में कुल 3 लाख 63 हजार 471 जनाधार परिवारो में से एनएफएसए तथा एसइसीसी में 2 लाख 42 हजार 532, एसएमएफ में 30 हजार 580, सीएनटी में 858, कोविड अनुदानित में 3493 तथा पैड में 6636 परिवारों का पंजीकरण हो चुका है। यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है।