अभिनव उस समय फैक्ट्री में गया हुआ था। वह फैक्ट्री से काम छोड़ कर घर आया तथा घायल भाई को अस्पताल ले गया, जहां पर चिकित्सक के पूछने पर दुर्घटना होना बताया गया। अस्पताल में डॉक्टर अभिषेक कसेरा ने जांच के बाद अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। अभिनव मृतक अभिषेक को वापस घर लेकर पहुंचा। वे मृतक के शव के अंतिम संस्कार की तैयारियां कर रहे थे। इसी दौरान सूचना पर पुलिस उपअधीक्षक नतीशा जाखड़ मय जाप्ते के मृतक के घर पहुंची। यहां पुलिस ने हत्या की आशंका के चलते परिजनों के पूछताछ की तथा शव को कब्जे में लिया।