
इस बार 30 दिन का सावन, 19 साल बाद संयोग...August Festival
बूंदी. अधिक मास के चलते जहां इस साल 1 महीने तक विवाह व मांगलिक मुहूर्त पर विराम लगा रहा वहीं अब लोगों को सावन माह के लिए भी और अधिक इंतजार करना होगा। 28 जुलाई को शुरू होने वाला सावन मास 26 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के साथ ही संपन्न होगा । हालांकि इस बार का सावन 28, 29 दिन की बजाए पूरे 30 दिन का रहने वाला है।
गौरतलब है कि पिछले साल सावन का आगाज 10 जुलाई और समापन 7 अगस्त को हुआ था। ऐसे में केवल 29 दिन का ही सावन महीना रहा था। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस बार सावन महीना कुछ ज्यादा ही महत्वपूर्ण है क्योंकि ज्येष्ठ अधिक मास के बाद सावन पूरे 30 दिन का होगा।
यह संयोग 19 साल बाद पढ़ रहा है। ज्योतिषाचार्य अमित शास्त्री ने बताया कि कुछ पंचांग की तिथि गणना के मुताबिक इस बार सावन माह में दूज 2 दिन रहेगा कृष्ण पक्ष में दूज 29 और 30 जुलाई दोनों ही दिन रहेगी। ऐसे में रक्षाबंधन के बाद 29 व 30 अगस्त को भाईदूज मनाई जाएगी। वही एकादशी तिथि का क्षय होने से एकादशी व्रत 7 अगस्त को रहेगा, लेकिन वैष्णव संप्रदाय के लोग 8 अगस्तको द्वावदशी मनाएंगे।
11 अगस्त हरियाली अमावस्या तो 15 को नागपंचमी-
11 अगस्त को हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी जिसे सावन महीने का पहला बड़ा त्यौहार माना जाता है। शास्त्री के अनुसार सालों बाद यह योग बन रहा है हरियाली अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है। हरियाली अमावस के बाद हरियाली तीज का व्रत 13 जुलाई को रहेगा 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्र दिवस के साथ इस बार नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा वहीं 26 अगस्त को रक्षाबंधन रहेगा।
सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को होगा
28 जुलाई से शुरू हो रहे पवित्र सावन माह का पहला सोमवार 30 जुलाई को आएगा। इसके बाद 6 अगस्त, 13 अगस्त और फिर आखिरी सोमवार 20 अगस्त को रहेगा। ऐसे में सावन के इन चार सोमवार को महिला द्वारा भगवान शिव की आराधना की जाएगी मान्यता है कि सावन के सोमवार व्रत रखने व शिवलिंग पर जल चढ़ाने से घर में सुख समृद्धि आती है।
Published on:
6 Jul 2018, 3:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.