16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फन-डे: मस्ती बनकर दिल में छाई मौसम की यह बारिश

अभी तो पिकनिक शुरू हुई है...पिकनिक स्पॉट पर छाई मस्ती, भुट्टों और पकोड़ी का लिया लुत्फ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 22 Jul 2018, 6:33 PM IST

Fun Day: rainy season in the heart of fun Picnic spot

फन-डे: मस्ती बनकर दिल में छाई मौसम की यह बारिश

बूंदी. बारिश का सुहावना मौसम उस पर छुट्टि दिन मानों लोगो के लिए खुशियां लेकर आया। सुबह से ही लोगो के कदम पिकनिक स्पॉट की ओर चल पड़े। कोई दोस्तो के साथ कोई अपने परिवार के साथ संडे को फन-डे बनाने के लिए कोई कसर नही छोडी।

पर्यटको के बीच आकर्षण का केन्द्र मिनी गोवा कहें जाने वाले बरधा डेम और रामेश्वर में लोगो का जमावड़ा देखने को मिला। झरनो और लहरों की मस्ती के साथ युवा सेल्फी लेते नजर आए। पानी में छई-छपाक तो कोई छलांगे मारता दिखा।

मानसून की शुरूआत के साथ असली मायने में रविवार को बारिश का मौसम बना। झमाझम बारिश के बीच पिकनिक की मस्ती दुगूनी हो गई। बूंदी जिले के अलावा यहां राजस्थान भर से लोग जुटे। इसके अलावा भीमलत, रामेश्वर महादेव व तलवास के क्षेत्रों में झरने का लुत्फ उठाते लोग नजर आए। पिकनिक स्पॉट में शुमार इन स्थलों पर अब अगस्त तक रौनक बिखेरगी।

लिया पकोड़ी और भुट्टो का लुत्फ-


बारिश में भुट्टो का स्वाद कुछ अलग ही होता है। तालेड़ा बायपास पर लाइनवार से लगे ठेलो पर महिलाएं गर्मागर्म भुट्टे बेचती नजर आती है। यहां से निकलने वाले वाहनों की रफ्तार भुट्टों को देख रूक जाती है। पिकनिक मनाने आए लोगो का जमावड़ा यहा देखा जा सकता है।