10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजार में अब नहीं दिखेगा ‘कचरा’, प्रतिदिन होगा कचरे का निस्तारण

शहर के मुख्य बाजारों में दिखने वाला कचरा अब नजर नहीं आएगा। नगर परिषद शहर के 10 चिह्नित कचरा डिपो में जल्द अंडरग्राउंड डस्टबीन लगाने जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Nagesh Sharma

•

Updated: 19 Jul 2018, 12:19 PM IST

'Garbage' will not be seen in the market now, every day will be dispos

बाजार में अब नहीं दिखेगा ‘कचरा’, प्रतिदिन होगा कचरे का निस्तारण

बूंदी. शहर के मुख्य बाजारों में दिखने वाला कचरा अब नजर नहीं आएगा। नगर परिषद शहर के 10 चिह्नित कचरा डिपो में जल्द अंडरग्राउंड डस्टबीन लगाने जा रही है। परिषद ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर परिषद में 10 अडर ग्राउंड डस्टबीन आ गए है।
शहर के बाजारो में आए दिन कचरे के ढेर पड़े होने से लोगों को बदबू के बीच होकर गुजरना पड़ता है। पर्यटन की दृष्टि से भी ये सहीं नही है। इसे देखते हुए नगर परिषद ने कचरा प्वाइंटों को खत्म कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत 90 लाख रुपए की लागत से अंडर ग्राउंड डस्टबीन लगाने का निर्णय किया है। इससे शहर सुंदर व स्वच्छ दिखने के साथ शहर में यहां-वहां खुले में कचरा डालने वालों पर रोक लगेगी।

ऐसे होगा कचरे का निस्तारण
शहर के चिन्हित स्थानों में लगने वाले अंडर ग्राउंड डस्टबीन बाहर से आकर्षक होंगे। स्वच्छ भारत मिशन का लोगो सहित स्वच्छता के बारे में संदेश देते हुए स्लोगन होंगे। अंडरग्राउंड डस्टबीन का सीमेंट का बंकर जमीन के नीचे लगेगा। जिसके ऊपर स्टील का बंकर नजर आएगा। जिसमें लोग आसानी से कचरा डाल सकेंगे। इसके बाद नगर परिषद की के्रन आकर डस्टबीन को बाहर निकालकर कचरा गाड़ी में खाली करके उसका निस्तारण करेगी।

ये कारण आया सामने
आमतौर पर देखने में आया कि सुबह घर से निकलते समय बाजारों में सबसे पहले लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ता है। यहीं नहीं छोटी काशी में आने वाले पावणे भी यहां की गंदगी से नाखुश नजर आते हैं। ऐसे में पर्यटन व्यवसाय पर भी असर पड़ता है। जिसको देखते हुए नगर परिषद ने कचरा प्वाइंटों को खत्म कर अंडरग्राउंड डस्टबीन लगाने की योजना बनाई।

चिह्नित करेंगे स्थान
कनिष्ठ अभियंता जोधराज मीणा ने बताया कि शहर के आवाजाही वाले स्थान सहित कचरा प्वाइंट वाले मीरा गेट, लंकागेट, आजाद पार्क, नैनवां रोड, देवपुरा आदि स्थानों पर डस्टबीन
लगाया जाएगा।

पर्यटन की दृष्टि को देखते हुए और शहर में कहीं भी कचरा नहीं फैले इसलिए अंडरग्राउंड डस्टबीन लगाए जा रहे। जिसका प्रतिदिन क्रेन के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा।
महावीर मोदी, सभापति, नगर परिषद, बूंदी