बूंदी. मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा झालावाड़, बांरा और कोटा के बाद सोमवार को बूंदी जिले में प्रवेश करेगी। बूंदी जिले में एक दिन में मुख्यमंत्री दो विधानसभा क्षेत्र में सभा को सम्बोधित करेगी। यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। बूंदी में हायर सेकेंड्री स्कूल मैदान में आयोजित सभा स्थल बनकर तैयार है।