6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले पत्नी से किया ऐसा काम फिर पति पर चलाए लात-घूंसे…

एक जने के खिलाफ मामला दर्ज बूंदी के गेण्डोली जयस्थल गांव की घटना
2 min read
Google source verification
vivaahita se duvryavahaar

पहले पत्नी से किया ऐसा काम फिर पति पर चलाए लात-घूंसे...

बूंदी/ गेण्डोली. जयस्थल गांव में शनिवार को एक जने ने शौच के लिए निकली विवाहिता से दुव्र्यवहार किया। बाद में घटना की शिकायत करने पहुंचे विवाहिता के पति के साथ लकड़ी व लात-घूंसों से मारपीट कर दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह जयस्थल गांव निवासी महादेव की पत्नी के साथ खेमराज गुर्जर ने दुव्र्यवहार किया। घटना के बारे में विवाहिता ने घर आकर बताया तो महादेव शिकायत लेकर खेमराज के घर पर गया।

वहां खेमराज ने महादेव के साथ लकड़ी व लात-घूंसों से मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर घायल का उपचार एवं मेडिकल मुआयना खटकड चिकित्सालय में करवाया।


घायल महिला का उपचार के दौरान दम टूटा


हिंडोली. ग्राम बासनी के निकट गत दिनों बस-ट्रेलर की टक्कर में घायल हुई महिला यात्री प्रकाश कंवर का शनिवार को कोटा चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम टूट गया। जिससे दुर्घटना में मरने वालों की संख्या चार हो गई है।

एएसआई रामकरण ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के पारोली निवासी प्रकाश कंवर 50 दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसका उपचार कोटा के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था। शनिवार तडक़े उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने सरकारी चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।


बाइक से गिरने से महिला की मौत


हिंडोली. कस्बे के निकट एनएच 52 गैस गोदाम के पास शुक्रवार रात को बाइक से गिरने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सिंघाडी निवासी देव बाई माली 52 पति सूरजमल के साथ बाइक से सथूर से गांव जा रही थी। तभी गैस गोदाम के पास सामने बाइक असंतुलित होकर नीचे गिरने देव बाई गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला को उपचार के लिए हिंडोली चिकित्सालय ले जाया गया ,जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।