16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good news: कोटा का चक्रव्यूह खत्म, केशव का धाम पास आया

बूंदी- केशवरायपाटन. उपखंड को नार्दन बायपास मिलने पर अब कोटा से दूरियां आधी रह गई है।
2 min read
Google source verification
Road

बूंदी- केशवरायपाटन.उपखंड को नार्दन बायपास मिलने पर अब कोटा से दूरियां आधी रह गई है, जी हां अब लोग नार्दन बायपास सडक़ से कोटा रेलवे स्टेशन की दूरी 12 कि.मी में ही तय कर सकेगें। नार्दन बायपास मिलने के बाद अब कोटा जाने वाले क्षेत्र के लोग गामछ से नार्दन बायपास से फर्राटे से निकल रहें है।

Read More: कानून को कतर रहा चाइनीज मांझा, आदेश ताक पर

केशवरायपाटन से कोटा-दौसा मेगा स्टेट हाइ-वे से नयापुरा तक 20 किलोमीटर पड़ता है। कोटा रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए यह सडक़ मार्ग अब आधा रह जाएगा। केशवरायपाटन से कोटा रेलवे स्टेशन 25 किलोमीटर पड़ता है, लेकिन नार्दन बायपास सडक़ से कोटा रेलवे स्टेशन की दूरी 12 किलोमीटर रह गई। अब धार्मिक नगरी व उपखंड क्षेत्र के गांवों के लिए कोटा रेलवे स्टेशन करीब हो गया।

Read More: पहले आंचल से दूध पिलाया फिर लाडो को फैंक दिया झाडिय़ो में...जानिए निष्ठुर ममता की ऐसी करतूत जिसने जान ले ली अपनी ही बेटी की


नार्दन बायपास का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया। चम्बल नदी पर पुलिया निर्माण के बाद डामरीकरण का कार्य तेज हो गया। 75 प्रतिशत हिस्से में डामरीकरण का काम पूरा हो चुका। अब कोटा जाने वाले क्षेत्र के लोग गामछ से नार्दन बायपास से निकल रहे हैं।

Read More: राजस्थान का एक मंदिर ऐसा जिसके कुंड में स्नान करने से मिलती है चर्म रोग से मुक्ति...लव-कुश की तपोभूमि रहा यह स्थान लोगो की आस्था का केन्द्र


किसानों का मंडी पहुंचना हुआ आसान-


कोटा भामाशाह मंडी में जिंस बेचने जाने वाले बंूदी जिले के किसानों के लिए नार्दन बायपास सबसे आसान रास्ता बन गया। केशवरायपाटन, गुडली, गुडला, भवनीपुरा, सुवासा, लेसरदा, अरनेठा व कापरेन क्षेत्र के किसानों को अब कोटा शहर से निकलने से मुक्ति मिल गई। किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली गामछ से गावड़ी, रेलवे स्टेशन के पास से बारां रोड से कोटा भामाशाह मंडी पहुंचेंगे।