Bundi News : राजस्थान के जिले बूंदी के रामगढ़-विषधारी टाइगर रिजर्व से एक खुशखबर है। करीब 30 साल बाद बूंदी में ऊदबिलाव नजर आया। रामगढ़-विषधारी टाइगर रिजर्व बूंदी के वन्यजीवों की सूची में ऊदबिलाव जैसा वन्यजीव भी जुड़ गया है। पूर्व में यह जीव चंबल नदी में कोटा बैराज की अपस्ट्रीम, जवाहर सागर बांध, गांधीसागर बांध व चित्तौड़गड़ के रावतभाटा क्षेत्र की नदियों में ही दिखाई देते थे। पर करीब 30 साल बाद फिर से बूंदी जिले के केशवरायपाटन क्षेत्र की सारसला पंचायत के नोतड़ा-बीरज के चंबल नदी में जामुनिया द्वीप पर देखे गए।