
देई. कृषि उपज मंडी देई में समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र पर खरीदे हुए गेहंू व चने का उठाव नहीं होने से मंडी ठसाठस हो गई है मंडी में माल लेकर आ रहे किसानों की जिंसों की बोलियां ट्रॉलियों में ही लगानी पड़ रही है। मंडी में कांटे पर तुलाई हुए चने को नेफेड द्वारा नियुक्त सर्वेयरों द्वारा एडमिक्चर बताकर रिजेक्ट कर दिया गया। जिससे समिति द्वारा भिजवाए गए ट्रक वापस आ गए है। जिससे खरीदा गया चना जमा नही हो सका।
खरीद केन्द्र पर जगह कम होने से केन्द्र पर खरीद स्थगित कर दी गई है। अब पूरा माल मंडी में पड़ा हुआ। वही गेहूं के खरीद केन्द्र पर भी माल का उठाव नही होने से गेहंू से मंडी ठसाठस हो गई है। मंडी में बिकने आने वाली जिंसों के लिए भी जगह कम पड़ रही है। किसानों को माल खाली करने के लिए जगह नहीं मिल रही है।
खटकड़ क्षेत्र से करीब चालीस पचास किसान दो दिन से मंडी में टै्रक्टर-ट्रॉलियो में गेहूं के साथ खड़े हुए हैं। रामपुरा निवासी किसान ब्रह्ममानन्द ने बताया कि मौसम बिगड़ रहा है और गेहूं खाली करने तक की जगह नही है। ऐसे में चिंता बनी हुई है। मंगलवार को मोडसा पंचायत के सरपंच मोजीराम गुर्जर मंडी पहुंचे और एफसीआई के अधिकारियंों से समस्या समाधान की मांग की। एफसीआई के किस्म निरीक्षक विनय कुमार मीणा ने बताया कि गेहूं उठाव की जिम्मेदारी हैंडलिंग एजेण्ट की है। जिसको लिखित में गेहूं उठाव के लिए लिखा जा चुका है। मंडी सचिव इश्तिहाक कुरेशी ने बताया कि चने व गेहूं का उठाव नही होने से समस्या हुई है। माल का उठाव करने के लिए कई बार अवगत करवाया जा चुका है।
मायजा खरीद केन्द्र की व्यवस्थाएं गड़बड़ाई
खटकड़. समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए मायजा में खोले गए खरीद केन्द्र की व्यवस्थाएं सोमवार व मंगलवार को गड़बड़ा गई। किसान खरीद केन्द्र पर समय पर माल की तुलाई एवं उठाव की माकूल व्यवस्था नहीं होने से किसान परेशान हैं। टोकन होने के बाद भी खरीद केन्द्र परिसर में किसान गेहूं के ढेर नही कर पा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी खटकड मण्डल के महामन्त्री हरिमोहन चितौड़ा ने बताया कि किसान अपने गेहूं को लेकर खरीद केन्द्र पर आ रहे हैं, लेकिन समय पर तुलाई नही होने से परेशान है। किस्म निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि हमारा पूरा प्रयास है कि किसान परेशान नही हो। इसके लिए देर रात तक तुलाई की जा रही है और कांटे भी बढ़ाए गए हैं।
Published on:
11 Apr 2018 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
