जिला अस्पताल के नि:शुल्क दवा वितरण केंद्रों पर एलोपैथी दवाओं की भी कमी हो रही है। सरकार के यहां से दवाओं की पर्याप्त सप्लाई नहीं की जा रही है। ऐसे में मधुमेह रोग की ग्लिमीप्राइड 2-एमजी, ग्लिम प्राइड मेट फोरमिन पाईलोटाजोन 15 मिलीग्राम, कब्ज के लिए लेक्टूलॉज सीरप, सर्दी जुकाम की एंटी कॉल्ड टेबलेट, नींद की क्लोनीजी पॉम, एम्लोडीपीन 5 नंबर, बीपी की टेलमीसारटन, कान में डालने की एंटी फंगल ड्रोप व मस्तिष्क रोग से संबंधित दवाएं भी खत्म हो रही है।
बंूदी के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनीत विजय ने बताया कि आयुर्वेद की दवाएं नहीं मिलने की जिलेभर में समस्या है।जिला मुख्यालय पर भी रोगियों को दवा नहीं मिलने की जानकारी मिली है। बजट नहीं आने से एलोपैथी की कुछ दवाएं कम है। उक्त मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा रखा है।