
तालेड़ा (बूंदी). कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिवाजी नगर में युवक की गोली मारकर हत्या के चार आरोपित सोमवार को न्यायालय में पेश किए। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। थानाधिकारी पुरुषोत्तम महरिया ने बताया कि कस्बे में चोरी की नीयत से आए आरोपित गेंडोली के जयस्थल निवासी राजू उर्फ राजेश उर्फ राजेंद्र मीणा, केशवरायपाटन थाना क्षेत्र के सुनगर निवासी रामसुख उर्फ सुक्खा केवट, झालावाड़ जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के नागोनिया निवासी रमेशचंद नायक व बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र के खाटरा का बाड़ा निवासी बाबूलाल गुर्जर ने 21 वर्षीय रहीम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। चारों ही आरोपित मामले में पुलिस रिमांड पर थे। उन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।
चारों बदमाश कोटा रमेश के मकान पर इक_े हुए और चोरी की योजना बनाई।वे रात को चोरी करने की नीयत से दो बाइक पर तालेड़ा पहुंचे।नजदीक जलोदी नहर पर बाइक को खड़ा करके शिवाजी नगर में घुसे। सबसे पहले ललिता देवी के मकान में जेवरात चोरी किए। इसके बाद पास के मकान में चोरी करने के प्रयास करते समय घर में मौजूद लोगों की नींद खुल गई। ऐसे में भागते समय किए फायर से रहीम को गोली लग गई और मौत हो गई।इसके बाद चारों ने बलोप, झाखमूंड व गोविंदपुर बावड़ी में भी चोरी का प्रयास किया।
जेल में बनी गेंग
आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रामसुख राजेश व बाबूलाल बूंदी जेल में मिले थे।उसी समय से एक दूसरे के अच्छे मित्र बन गए।रात को चोरी करना उन्होंने अपना धंधा बना लिया।रमेश उन्हें चोरी के सामान बेचने के दौरान मिला।फिर चारों मिलकर चोरियां करते। उन्होंने पूछताछ में करीब 2 दर्जन से अधिक चोरियां कबूल की है। पुलिस ने आरोपितों के पास से खाली कारतूस, देसी कट्टा, लोहे का सरिया, बाइक, एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंद्रह वें दिन भी धरना जारी
बंूदी. शहर के कलक्ट्रेट के बाहर अग्रवाल समाज की ओर से सोमवार को 15वें दिन भी धरना जारी रहा। समाज के लोगों ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की। समाज के लोगों ने कहा कि पीडि़ता के 164 के बयान होने के बाद भी पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर रही।समाज का प्रतिनिधिमंडल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा से भी मिला। इस दौरान अग्रवाल समाज अध्यक्ष अणदीलाल अग्रवाल, रामगोपाल गर्ग, रत्नेश अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे।
Published on:
03 Apr 2018 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
