विवाहिता के चिल्लाने पर खेत पर मौजूद परिजन उसे माणी पंचायत के खुशालीपुरा गांव में स्थित देव स्थान पर ले गए। दिनभर वहां पर झाड़ फूंक करवाया गया। आराम नहीं आने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया, जहां पर देर रात को विवाहिता की मौत हो गई।