
नकाबपोश बदमाशों ने एटीएम पर बोला धावा...
बूंदी/ केशवरायपाटन. सींता गांव में शुक्रवार रात को दो नकाबपोशोंं ने सिंडीकेट बैंक के एटीएम को तोडऩे का प्रयास किया। थाना प्रभारी अभिषेक पारीक ने बताया कि गांव में सिंडीकेट बैंक के पास ही एक दुकान में एटीएम लगा हुआ है।
देर रात दो नकाबपोश आए और दुकान का ताला तोडकऱ अन्दर घुस गए। दोनों ने एटीएम के ऊपर के हिस्से को खोल लिया, लेकिन नकदी की तह तक नहीं पहुंच पाए। दोनों ने काफी देर तक एटीएम तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
शनिवार को बैंक आए मैनेजर रामस्वरूप मीणा को जब एटीएम दुकान का ताला टूटा मिला तो उनके होश उड गए। मीणा ने दुकान खोल कर देखी तो एटीएम ऊपर से टूटा हुआ था। जांच करने पर एटीएम में रखी 4 लाख की राशि सुरक्षित मिली। बैंक मैनेजर मीणा की रिपोर्ट पर अज्ञात जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी
थाना प्रभारी पारीक ने बताया कि एटीएम कक्ष में बैंक ने सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है। इस कैमरे में पूरा घटनाक्रम दर्ज हो गया है। इसमें दो नकाबपोश एटीएम को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। कैमरे की फुटेज के आधार पर नकाबपोशों की तलाश की जा रही है।
Published on:
07 Jul 2018 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
