25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में ट्रक के नीचे आ गई स्कूटी: फिर भी बच गई 3 लड़कियों की जान, लोग बता रहे ‘चमत्कार’

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के बूंदी जिले में सड़क हादसे में एक स्कूटी ट्रक के नीचे आ गई, लेकिन हुआ चमत्कार और तीन लड़कियों की जान बच गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 3 Feb 2024, 5:54 PM IST

rajasthan_road_accident.jpg

Bundi Road Accident: जाको राखे साइयां मार सके न कोय... यह कहावत शनिवार को राजस्थान के बूंदी जिले में चरितार्थ हो गई। एक हादसे में स्कूटी ट्रक के नीचे आ गई, लेकिन भगवान का शु्क्र रहा कि स्कूटी पर सवार तीन लड़कियों की जान बच गई। हादसे का मंजर देखने वाले लोगों का कहना है कि यह चमत्कार से कम नहीं है।


दरअसल एनएच 148डी पर शनिवार दोपहर को बूंदी जिले के नैनवां थाना क्षेत्र में जजावर और कुम्हराला बालाजी के बीच ट्रक व स्कूटी में हुई भिड़ंत में स्कूटी पर सवार तीन छात्राएं घायल हो गई। तीनों घायल छात्राओं को मौके से 108 एम्बुलेंस से हिंडोली चिकित्सालय पहुंचाया। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद बूंदी रेफर कर दिया।

तीनों छात्राएं गोठड़ा के विद्यालय में पढ़ती है और लंच समय मे माताजी के दर्शन के लिए जजावर जा रही थी। घटना की सूचना पर नैनवां थाने से हेडकांस्टेबल हिम्मतसिंह मौके पर पहुंचे। हेड कांस्टेबल ने बताया कि घायल छात्राओं में सरसोद निवासी 16 वर्षीय पूजा कंवर, गोठड़ा निवासी 15 वर्षीय सोनू पांचाल व खाटरिया का झोपड़ा निवासी 16 वर्षीय निशा मीणा शामिल है।

तीनों ही छात्राएं गोठड़ा विद्यालय में पढ़ती है जो लंच में अपनी एक सहपाठी की स्कूटी लेकर जजावर माता जी के दर्शन करने आ रही थी। हाइवे पर नैनवां थाना क्षेत्र में शिव शक्ति रेस्टोरेंट के पास स्कूटी की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई।

ट्रक चालक ने छात्राओं को बचाने के लिए ट्रक को सड़क के नीचे उतारने के बाद भी स्कूटी ट्रक के नीचे फंस गई। घायल छात्राओं को एंबुलेंस से सीएससी हिंडोली भिजवाए गया जहां से इलाज हेतु बूंदी के लिए रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में शादी से लौटते समय पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत