7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पॉस मशीन पर अंगूठा काम नहीं करें तो घबराए नहीं, मिलेंगे फूड कूपन

पॉस मशीन में अंगूठा नहीं लगने के कारण खाद्यान्न के लिए भटकने वाले उपभोक्ताओं को अब राहत मिलेगी।

2 min read
Google source verification
Thumb does not work on the POS machine, do not get nervous

बूंदी. पॉस मशीन में अंगूठा नहीं लगने के कारण खाद्यान्न के लिए भटकने वाले उपभोक्ताओं को अब राहत मिलेगी। सरकार के स्तर पर ऐसे उपभोक्ताओं का चिह्निकरण कर लिया गया। ताकि उन्हें सहज रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।
रसद विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कई उपभोक्ताओं के हाथों के अंगूठे पॉस मशीन पर काम नहीं करते। जबकि उक्त उपभोक्ता खाद्यान्न प्राप्त करने का हकदार है। ऐसे में सरकार ने अंगूठा नहीं लगने वाले उपभोक्ताओं का सर्वे करवाया है। इन उपभोक्ताओं को जल्द ही फूड कूपन जारी किए जाएंगे। जिला रसद विभाग को सरकार ने जिले के 219 उपभोक्ताओं की सूची भेजी है। जिनको फूड कूपन जारी किया जाएगा। इसके तहत जिला रसद विभाग सूची के आधार पर उपभोक्ताओं का सर्वे करवा रहा है।

read more : वकील जनता व न्यायपालिका के बीच सेतु, बूंदी अभिभाषक परिषद की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

अभी मोबाइल पर पासवर्ड से दे रहे
सूत्रों के अनुसार वर्तमान में जिन उपभोक्ताओं का अंगूठा पॉस मशीन पर काम नहीं रहा, उन्हें मोबाइल पर पासवर्ड डालकर ओटीपी नंबर के जरिए खाद्यान्न दिया जा रहा है। राशन डीलर ऐसे उपभोक्ता की सूचना रसद विभाग को देता है।

read more : डॉ. अम्बेडकर की 127वीं जयंती : बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें

इसके बाद रसद विभाग उसका राशन कार्ड जांच करके वन टाइम पासवर्ड से ओटीपी नंबर जारी करता है। उसके आधार पर राशन डीलर उपभोक्ता को खाद्यान्न वितरित करता है। यदि उपभोक्ता के पास मोबाइल नहीं है तो रसद विभाग स्वयं के मोबाइल से सारी प्रक्रिया अपनाकर खाद्यान्न की व्यवस्था कर रहा है।

जिला रसद अधिकारी संदीप माथुर का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं के अंगूठे काम नहीं करते उन्हें वर्षभर के फूड कूपन जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही कूपन जारी कर दिए जाएंगे। वर्तमान में मोबाइल के जरिए पासवर्ड व ओटीपी नंबर से खाद्यान्न दिया जा रहा है।