
Rampage at railway station, case against RPF junking vendor
बुरहानपुर. स्टेशन पर आरपीएफ जवान द्वारा वेंडर के साथ मारपीट और अवैध वसूली के मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मारपीट के बाद युवक जीआरपी थाने में दोषी आरपीएफ के जवानों पर एफआईआर कराने के लिए अड़ गए। विरोध के बाद जीआरपी को दो जवानों पर प्रकरण दर्ज करना पड़ा। इसमें एक जवान पर नामजद एफआईआर हुई है।
मामला मंगलवार शाम का है। रेलवेे स्टेशन पर केंटिन में काम करने वाले शेख जाहिद को आरपीएफ के जवान ने पकड़ा और उससे रुपए की मांग की। जाहिद ने बताया कि उसने रुपए देने से इंकार किया, तो जवान उसे थाने में ले गए और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसका भाई शेख शाहिद वहा आया और उसने विरोध किया, तो उसे भी पकड़कर मारपीट करने लगे और लोहे के एंगल रखकर रेलवे संपत्ति चोरी का प्रकरण बनाने की बात करने लगे। हमने इसका विरोध किया और हमारे अन्य साथी भी वहां आ गए। जाहिद ने बताया कि वह केंटिंग में काम करता है और वेंडर का लाइसेंस भी उसके पास है।
वेंडरों के समर्थकों ने घेरा जीआरपी थाना
भीड़भाड़ होने के बाद दोनों घायलों को वेंडर के साथियों ने बाहर निकालकर जीआरपी चौकी में ले जाया गया और दोषी आरपीएफ जवानों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जब मामला बड़ा, तो जीआरपी दोनों का मेडिकल कराने रात ११ बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। मेडिकल कराने के बाद भी आरपीएफ के जवानों पर मामला दर्ज करने के लिए जीआरपी आनाकानी कर रही थी। इसके चलते वेंडरों के समर्थकों ने जीआरपी थाने का घेराव कर लिया। हंगामा बढ़ते देख रात ३ बजे जीआरपी को प्रकरण दर्ज करना पड़ा। घटना के संबंध में जीआरपी इंचार्ज ने बताया कि वेंडर की शिकायत के बाद जीआरपी पुलिस ने आरपीएफ के जवान आरपी मीणा व एक अन्य पर शिकायत के आधार पर धारा 294, 323, 506, 327, 411 व 379 में एफआईआर दर्ज की गई।
असिस्टेंट कमीशन करेंगे जांच
मामले को आरपीएफ ने गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को आरपीएफ के अस्टिेंट कमीश्नर राजेश दीक्षित को बुरहानपुर भेजकर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। अस्टिेंट कमीश्नर वेंडर की शिकायत पर गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे। वहीं शिकायतकर्ता युवकों ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की शिकायत करने की बात कहीं है। वहीं आरपीएफ के अधिकारी अभी भी जवानों का बचाव कर रहे हंै। एक अधिकारी से चर्चा में उसने बताया कि वेंडर अवैध रूप से सामान बैच रहा था, जब प्रकरण दर्ज करना चाहा, तो उन्होंने विवाद किया।
युवकों द्वारा पहले लिखित शिकायत नहीं दी थी और एफआईआर के लिए कह रहे थे। इसलिए प्रकरण दर्ज करने में देरी हुई है। शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- गरीबदास ठाकुर, इंचार्ज, जीआरपी चौकी
बीयू२२०८: जिला अस्पताल में पहुंचा घायल जाहिद।
Published on:
21 Nov 2017 09:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
