Aadhaar Card : मौजूदा समय में देश के सभी नागरिकों के लिए आधार कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। आज के समय में आधार कार्ड के बिना सरकारी और गैर सरकारी काम अधूरे रह जाते हैं। वर्तमान में आधार कार्ड एक गरीब के लिए जितना जरूरी है, उतना ही अमीरों के लिए भी आधार कार्ड (Aadhaar Card) जरूरी है। आज अगर किसी के पास आधार कार्ड नहीं है, तो वह सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं ले सकता। किसी भी सुविधा का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड से मोबाइल नंबर (Aadhaar Card Mobile Number Link) और बैंक खाता (Aadhaar Card Bank Account Link) जुड़ा होना बहुत आवश्यक है।