
Mukesh Ambani Net Worth:शेयर बाजार (Share Market) में हालिया तेज उतार-चढ़ाव का प्रभाव भारत के प्रमुख व्यपारियों की संपत्ति पर भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 78,017 के स्तर पर बंद हुआ, हालांकि दिन के कारोबार के दौरान यह 77,745 अंक तक नीचे चला गया था। रिलायंस और अडानी (Gautam Adani) समूह की कई कंपनियों के शेयरों में इस दिन गिरावट दर्ज की गई। इसका परिणामस्वरूप, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी की नेटवर्थ पर भी असर पड़ा है।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मंगलवार को मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.42 अरब डॉलर यानी 12,100 करोड़ रुपये की कमी आई। इस गिरावट के बाद उनकी नेटवर्थ 91.8 अरब डॉलर पर आ गई। भारत के सबसे धनी व्यक्ति की दौलत में इस साल अब तक 1.20 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में मुकेश अंबानी दुनिया के 17वें सबसे अमीर शख्स हैं।
अडानी ग्रुप के गौतम अडानी की संपत्ति में भी मंगलवार को कमी देखी गई। उनकी नेटवर्थ में 1.91 अरब डॉलर, यानी 16,300 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हुई। इसके परिणामस्वरूप, उनकी कुल संपत्ति अब 73 अरब डॉलर रह गई है। इस साल अब तक गौतम अडानी की नेटवर्थ में 5.71 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है। वह वर्तमान में विश्व के 21वें सबसे धनी व्यक्ति हैं।
टेस्ला, स्पेसएक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क की संपत्ति में इस साल भारी गिरावट देखी गई है। मस्क की नेटवर्थ में अब तक 84.8 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 348 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलन मस्क अभी भी दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं।
शेयर बाजार में हाल के दिनों में देखा जा रहा उतार-चढ़ाव कई जटिल और परस्पर जुड़े कारकों का परिणाम है। सबसे पहले, रिलायंस और अडानी समूह जैसी प्रमुख कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों ने निवेशकों के भरोसे को हिलाया है, जिसके चलते शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। इसके साथ ही, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) भारतीय बाजार से लगातार पूंजी निकाल रहे हैं, क्योंकि वैश्विक अनिश्चितता और अन्य बाजारों, जैसे चीन, में निवेश के बेहतर अवसर उन्हें आकर्षित कर रहे हैं।
Updated on:
26 Mar 2025 02:55 pm
Published on:
26 Mar 2025 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
