आवेदक सबसे पहले UIDAI.gov.in पर जाकर लाॅग इन करें। आधार कार्ड रजिस्टर्ड लिंक पर क्लिक करें। बच्चे की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, फोन नंबर, ई-मेल आइडी दें। अब बच्चे का जन्म स्थान, पता, जिला, राज्य जैसी जानकारी सावधानी के साथ दें। आप आधार कार्ड खुद नहीं जारी कर सकते इसके लिए आपको UIDAI के द्वारा दिए गए सेंटर पर जाना होगा। इसलिए Fix Appointment ऑप्शन पर क्लिक करें। जिस दिन आप अपने नजदीकी सेंटर पर पहुंच सकें। उसको अपडेट कर दें। इसके बाद आप नजदीकी आधार सेंटर सिलेक्ट कर लें। पूरी जानकारी देने के बाद माता-पिता अभिभावक को जाहिए की वो जन्म तिथि सहित अन्य जानकारियों को दोबारा ध्यान से देख लें। जहां गलती हो उसे सुधार लें। इसके बाद Submit ऑप्शन पर क्लिक कर दें।