
bank holiday
Bank Holiday List in April: मार्च का महीना खत्म होने जा रही है और कुछ दिनों बाद अप्रैल शुरू हो जाएगा। अप्रैल में ही नये वित्त वर्ष की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की शुरुआत के साथ ही कई ऐसे बदलाव होते हैं। नए नियम आम लोगों के जीवन और जेब पर सीधा असर डालते हैं। अगले महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। अगर आपको अप्रैल के महीने में बैंक से संबंधित किसी जरूरी काम को पूरा करना है, तो समय रहते ही निपटला लीजिए।
अप्रैल में बैंक 15 दिन रहेंगे बंद
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर महीने की बैंक की छुट्टियों की लिस्ट को जारी करता है। अप्रैल के महीने में अलग-अलग त्योहारों, जयंती और शनिवार-रविवार की छुट्टी को मिलाकर बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे। इस महीने में सालाना क्लोजिंग, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती आदि कई त्योहारों और जयंती के कारण बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे।
अप्रैल 2023 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट
1 अप्रैल 2023 : आइजोल, शिलॉन्ग, शिमला और चंडीगढ़ को छोड़कर देशभर में सालाना क्लोजिंग की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
2 अप्रैल 2023 : रविवार को देशभर के बैंकों में छुट्टी
4 अप्रैल 2023 : महावीर जयंती के कारण कई शहरों में बैंक बंद
5 अप्रैल 2023 : बाबू जगजीवन राम की जयंती के कारण हैदराबाद में बैंक बंद
7 अप्रैल 2023 : गुड फ्राइडे के कारण अगरतला, अहमदाबाद, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, शिमला और श्रीनगर को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद
8 अप्रैल 2023 : दूसरे शनिवार के कारण देश भर में बैंक बंद
9 अप्रैल 2023 : रविवार को देशभर के बैंकों में छुट्टी
14 अप्रैल 2023 : डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की वजह से आइजोल, भोपाल, नई दिल्ली, रायपुर, शिलॉन्ग और शिमला को छोड़कर देशभर में बैंक बंद
15 अप्रैल 2023 : अगरतला, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता, शिमला और तिरुवनंतपुरम में विशु, बोहाग बिहू, हिमाचल दिवस और बंगाली नववर्ष के कारण बैंक बंद
16 अप्रैल 2023 : देशभर के बैंकों में रविवार को अवकाश
18 अप्रैल 2023 : शब-ए-क़द्र के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
21 अप्रैल 2023 : ईद उल फितर के कारण अगरतला, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
22 अप्रैल 2023ः ईद और चौथे शनिवार के चलते कई जगहों पर बैंक बंद
23 अप्रैल 2023 : देशभर के बैंकों में रविवार को छुट्टी
30 अप्रैल 2023 : रविवार को देशभर के बैंकों में छुट्टी
Updated on:
26 Mar 2023, 9:43 AM IST
Published on:
25 Mar 2023, 4:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.