Budget 2022: अगर कल आप नहीं देख पाए तो यहां 20 पॉइंट्स में समझें बजट का सार, देखें किसे क्या मिला
Published: Feb 02, 2022 07:04:04 am
आज सदन में बजट की घोषणा की गई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण ऐलान किये गए। ऐसे में यदि आप बजट नहीं देख सकें या कई महत्वपूर्ण जानकारी से अज्ञात हैं तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस रिपोर्ट में हम बजट से जुड़ी 20 महत्वपूर्ण पॉइंट्स पर प्रकाश डालेंगे।


Budget 2022: Key Announcements Made By FM Nirmala Sitharaman
देश के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि आज बजट की घोषणा कर दी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सदन में बजट की घोषणा की और कई महत्वपूर्ण ऐलान किये। ऐसे में यदि आप बजट नहीं देख सकें या कई महत्वपूर्ण जानकारी से अज्ञात हैं तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस रिपोर्ट में हम बजट से जुड़ी 20 महत्वपूर्ण पॉइंट्स पर प्रकाश डालेंगे। इस बजट में महिलाओं, किसानों, दलितों और युवाओं पर खास ध्यान दिया गया है। बजट में बताया गया कि विदेश से आने वाली मशीनरी सस्ती होगी और खेती के उपकरण भी सस्ते होंगे। इसके साथ कपड़ा भी सस्ता होगा। वित्त मंत्री ने बताया कि पिछले महीने 1 लाख 40 हजार 986 करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन किया गया है जो जीएसटी लागू होने से अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की आर्थिक विकास दर 9.2% रहने का अनुमान है, ये बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज़्यादा है।