डीए दरों में बदलाव के साथ ही करीब 48 लाख लाभार्थी होंगे जो केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं और पूरे भारत में करीब 65 लाख पेंशनभोगी हैं। इससे पहले, कर्मचारियों को राहत देने के लिए केंद्र ने वैरिएबल डियरनेस अलाउंस (वीडीए) को बढ़ा दिया था।। ये 102 रुपये से 210 रुपये प्रति माह की सीमा में रखा गया। यह दरें अप्रैल 2021 से प्रभावी हुई थीं। इसका मकसद करीब डेढ़ करोड़ कामगारों को फायदा पहुंचाने का था।