1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस स्टॉक ने दिया जबरदस्त रिटर्न 4 साल में बनाये 1 लाख को 1.10 करोड़ रुपए, जानिए पूरी कहानी

Dhruva Capital Services: ध्रुवा कैपिटल सर्विसेज ने पिछले चार वर्षों में निवेशकों को 2,936.78% का शानदार रिटर्न दिया है। 1.95 रुपए पर ट्रेड करता स्टॉक अब 408 रुपए पर पहुंच चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Ratan Gaurav

•

Updated: 13 Feb 2025, 4:37 PM IST

Dhruva Capital Services

Dhruva Capital Services: शेयर बाजार में निवेश के अनगिनत अवसर मौजूद होते हैं, लेकिन कुछ चुनिंदा स्टॉक्स ही निवेशकों को असाधारण रिटर्न देते हैं। ऐसा ही एक नाम है ध्रुवा कैपिटल सर्विसेज (Dhruva Capital Services), जिसने बीते चार वर्षों में अपने निवेशकों को चौंका देने वाला मुनाफा दिया है। मात्र ₹1.95 प्रति शेयर से बढ़कर ₹215 तक पहुंचने वाले इस स्टॉक ने 1 लाख रुपये के निवेश को 1.10 करोड़ रुपये में तब्दील कर दिया। हालांकि, हाल के दिनों में इसमें गिरावट देखी जा रही है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़े:-ममता सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, फिर भी केंद्र से 35% कम है DA, कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की दी धमकी

चार साल में 2,936% का उछाल (Dhruva Capital Services)

ध्रुवा कैपिटल सर्विसेज (Dhruva Capital Services) के शेयरों ने बीते चार वर्षों में 2,936.78% की भारी उछाल दर्ज की। पांच साल पहले जो स्टॉक मात्र ₹1.95 पर ट्रेड कर रहा था, वह अब ₹408 तक पहुंच चुका है। हालांकि, हाल ही में इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार, 13 फरवरी को, इस शेयर में 5% से अधिक की गिरावट आई और यह ₹214.70 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले यानी बुधवार को इसका क्लोजिंग प्राइस ₹225.95 था। इसके अलावा, यह स्टॉक बीते एक महीने में 32.80% और पिछले कुछ समय में 43.67% तक टूट चुका है।

निवेशकों के लिए अवसर या खतरा?

अगर कोई निवेशक पांच साल पहले इस शेयर में ₹1 लाख का निवेश करता, तो आज वह रकम 1.10 करोड़ रुपये हो जाती। लेकिन हाल के ट्रेंड को देखकर सवाल उठता है कि क्या यह स्टॉक अब भी मल्टीबैगर (Dhruva Capital Services) की श्रेणी में रहेगा या इसमें आगे और गिरावट आएगी? विश्लेषकों के अनुसार, इस स्टॉक की लंबी अवधि की परफॉर्मेंस शानदार रही है, लेकिन हाल में इसमें कमजोरी देखी जा रही है। निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर शॉर्ट टर्म में इसमें उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

ध्रुवा कैपिटल के वित्तीय नतीजे

ध्रुवा कैपिटल सर्विसेज (Dhruva Capital Services) ने 12 फरवरी 2025 को दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए, जिनमें शुद्ध लाभ में 69.23% की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी का नेट प्रॉफिट दिसंबर 2024 तिमाही में घटकर ₹0.08 करोड़ रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹0.26 करोड़ था। हालांकि, कंपनी की बिक्री में जोरदार बढ़ोतरी देखी गई। दिसंबर 2023 में जहां कंपनी की कुल बिक्री ₹0.32 करोड़ थी, वहीं दिसंबर 2024 में यह 93.75% बढ़कर ₹0.62 करोड़ पर पहुंच गई।

कंपनी की प्रोफाइल

ध्रुवा कैपिटल सर्विसेज (Dhruva Capital Services) एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है, जो विभिन्न प्रकार की वित्तीय सेवाओं में सक्रिय है। यह निवेश और फाइनेंसिंग के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी के मुख्य उत्पादों में शामिल हैं:
व्यक्तिगत लोन: पर्सनल लोन, गोल्ड लोन, प्रॉपर्टी के बदले लोन
व्यवसायिक लोन: बिजनेस लोन, वर्किंग कैपिटल लोन, इन्वॉइस डिस्काउंटिंग, कंस्ट्रक्शन फाइनेंस, कमर्शियल व्हीकल फाइनेंस

ये भी पढ़े:-सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में सोना-चांदी का ताज़ा भाव

क्या कहता है तकनीकी विश्लेषण?

52-वीक लो: 28 जनवरी को इस स्टॉक ने ₹263 के 52-सप्ताह के निचले स्तर को छुआ था।
सेक्टोरल परफॉर्मेंस: ध्रुवा कैपिटल सर्विसेज ने अपने सेक्टर की तुलना में 3.69% कमजोर प्रदर्शन किया है, जिससे इसकी गिरावट और अधिक चिंता का विषय बन गई है। तकनीकी चार्ट के अनुसार, यह स्टॉक (Dhruva Capital Services) हाल में कमजोर ट्रेंड दिखा रहा है। लंबी अवधि में कंपनी की फंडामेंटल स्थिति मजबूत बनी हुई है।