27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Donald Trump ने दी भारत को धमकी! 1 अगस्त से 25% Tariff लागू, बताया रूस से हथियार और तेल खरीदने का बदला

India-US Trade Deal: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर एक अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रंप ने कहा है कि भारत रूस से हथियार और तेल खरीदता है, इसलिए उस पर जुर्माना भी लगेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 30 Jul 2025, 6:30 PM IST

Donald Trump slaps 25% tariff on india

डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त से भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लागू किया है।

India-US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त से भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "याद रखें, जबकि भारत हमारा दोस्त है, हमने वर्षों से उनके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उनके टैरिफ बहुत अधिक हैं, दुनिया में सबसे ऊंचे टैरिफ में से एक हैं और उनके पास किसी भी देश की तुलना में सबसे कठोर और आपत्तिजनक गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएं हैं।"

रूस से तेल खरीदने पर जुर्माना

ट्रंप ने आगे लिखा, "साथ ही, उन्होंने हमेशा अपने सैन्य उपकरणों का एक बड़ा हिस्सा रूस से खरीदा है। चीन के साथ-साथ वह रूस से ऊर्जा का सबसे बड़े खरीदार हैं। ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्या बंद करे- सभी चीजें अच्छी नहीं हैं! इसलिए भारत 1 अगस्त से 25% का टैरिफ और साथ ही जुर्माना भी चुकाएगा। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद।" डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस रेसिप्रोकल टैरिफ की डेडलाइन से 2 दिन पहले यह घोषणा की है। ट्रंप ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर की है।

25 अगस्त को भारत आने वाला है प्रतिनिधिमंडल

बता दें कि ट्रेड डील पर छठे दौर की बातचीत के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 25 अगस्त को भारत आएगा। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन गीर ने कहा है कि भारत के साथ और बातचीत की जरूरत है। उन्होंने कहा, ''वॉशिंगटन को यह देखने के लिए और बातचीत करनी होगी कि भारत सरकार 'ट्रेड डील' करने के लिए कितनी इच्छुक है। भारत की पुरानी नीति अपने बाजार को बचाने की रही है। अगर भारत बाधाएं कम करता है तो यह बड़ा बदलाव होगा।''