scriptमस्क-बेजोस सहित कई अरबपतियों की दौलत में भारी गिरावट, जुकरबर्ग की संपत्ति हुई आधी | elon musk Mark Zuckerberg jeff bezos and other top billionaires loss | Patrika News

मस्क-बेजोस सहित कई अरबपतियों की दौलत में भारी गिरावट, जुकरबर्ग की संपत्ति हुई आधी

locationनई दिल्लीPublished: Jul 03, 2022 11:25:56 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

कोरोना महामारी की वजह आई मंदी का सभी पर असर पड़ा है। आम से लेकर विश्व के सबसे अमीर लोगों में गिने जाने लोगों को भी नुकसान झेलना पड़ा है। ब्लूमबर्ग के मुताबित ट्विटर के मालिक एलन मस्क की संपत्ति लगभग 62 बिलियन डॉलर कम गई है।
 

elon musk jeff bezos mark zuckerberg

elon musk jeff bezos mark zuckerberg

महामारी कोरोना वायरस के बाद आई मंदी का सभी पर असर पड़ा है। आम आदमी कोरोना काल में कमर टूट गई है। इस दौरान कई उद्योग धंधें चौपट हो गए। इतना ही नहीं दुनिया के सबसे अमीर लोगों में गिने जाने लोगों को भी काफी नुकसान झेलना पड़ा। दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क की दौलत में भारी गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग के मुताबित,एलन की संपत्ति 62 अरब डॉलर कम हुई है। वहीं ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस की संपत्ति में लगभग 63 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई। फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग को भी काफी नुकसान हुआ है। उनकी कुल संपत्ति में आधे से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

500 शीर्ष अमीरों को 14 खरब डॉलर का नुकसान
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में दुनिया के 500 शीर्ष अमीरों को 14 खरब डॉलर का नुकसान हुआ। यह वैश्विक अरबपति वर्ग के लिए अब तक की सबसे बड़ी छमाही गिरावट के रूप में दर्ज हुई है।

यह भी पढ़ें

पासपोर्ट में पार्टनर का नाम जोड़ना या हटाना हुआ आसान, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई




एलन मस्क अब भी विश्व में सबसे अमीर
कोरोना की वजह से बीते कुछ महीनों से दुनिया के सबसे अमीर लोगों के लिए घाटा बढ़ रहा है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, मस्क, टेस्ला के सह-संस्थापक एलन मस्क अब भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए है। एलन के पास अभी भी सबसे अधिक 208.5 डॉलर बिलियन की संपत्ति है। वहीं अमेज़न के मालिक बेजोस दूसरे पायदान पर है। उनके पास 129.6 डॉलर बिलियन की कुल संपत्ति है।

यह भी पढ़ें

बदल गए ड्राइविंग लाइसेंस के नियम, जानिए क्या हुआ बदलाव




100 बिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति में केवल चार
ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार, फ्रांस के सबसे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड अरनॉल्ट 128.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बर्नाडे के बाद बिन गेट्स का नाम आता है। बिल गेट्स 114.8 बिलियन डॉलर के साथ चौथे पायदान पर बने हुए है। 100 बिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति वाले ये केवल चार हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो