EPFO बोर्ड ने पिछले वर्ष की EPF जमा ब्याज दरों को बरकरार रख। PF को 2022-23 में 8.15 प्रतिशत से मामूली रूप से बढ़ाकर 2023-24 के लिए 8.25 फीसदी कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘EPFO की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने शुक्रवार को अपनी बैठक में 2024-25 के लिए EPF पर 8.25 प्रतिशत ब्याज देने का फैसला किया है।’’ द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) को EPF सदस्यों से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करनी थी। इसमें हाई PF पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कार्यान्वयन की समीक्षा, कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना (EDLI) से संबंधित प्रस्ताव आदि मुद्दे शामिल थे।