6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

EPFO सदस्यों के लिए बड़ी खशखबरी: जुड़े रहे तो मिलेगा 50 हजार रुपए का बोनस

रिटायरमेंट फंड बॉडी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) सदस्यों को बड़ी खुशखबरी दे सकता है। ईपीएफओ जल्द ही सदस्यों को 50 हजार रुपए तक का लॉयल्टी कम लाइफ बेनिफिट तैयारी में है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 14 Apr 2017, 6:36 AM IST

EPFO

EPFO

रिटायरमेंट फंड बॉडी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) सदस्यों को बड़ी खुशखबरी दे सकता है। ईपीएफओ जल्द ही सदस्यों को 50 हजार रुपए तक का लॉयल्टी कम लाइफ बेनिफिट तैयारी में है। यह लाभ उन लोगों को ही मिलेगा जो 20 साल या उससे अधिक समय तक अपने प्रविडेंट फंड में योगदान किया हो। यह फायदा उसे रिटायरमेंट के समय दिया जाएगा।

ईपीएफओ बोर्ड ने यह फैसला लिया है कि स्थायी अपंगता के मामले में भी लाइफ बेनेफिट दिया जाएगा। हालांकि इसमें वह शर्त लागू शामिल नहीं है कि सदस्य ने बतौर कर्मचारी 20 साल की सेवा पूरी की हो या नहीं।

ईपीएफओ की सर्वोच्च निर्णायक संस्था सेंट्र बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) ने सुझाव दिया है कि किसी सदस्य की मौत होने पर 2.5 लाख रुपए की निश्चित रकम देनी चाहिए। साथ ही उसने यह सुझाव भी दिया है कि लॉयल्टीश-कम-लाइफ बेनेफिट देने के लिए एम्प लॉई डिपोजिट लिंक्डु इंश्योटरेंस स्कीम में संशोधन किया जाना चाहिए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार ने इस सिफारिश पर मुहर लगा दी तो सदस्यों को यह लाभ मिलने लगेगा। हालांकि अभी इस दो साल के लिए लागू किया जाएगा और फिर इसकी समीक्षा की जाएगी।

सीबीटी की सिफारिश के मुताबिक 58 या 60 साल की आयु पर सेवानिवृत होने वाले उन सभी सदस्यों को 50 हजार रुपए तक का अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। जिन्होंने संगठन में 20 वर्ष से अधिक अनुदान दिया होगा।

जिन अंशधारकों का औसत मूल पारिश्रमिक 5000 रुपए तक होगा उन्हें 30,000 रुपए का लॉयलिटी कम लाइफ बेनिफिट दिया जाएगा। इसी तरह जिनका पारिश्रमिक 5001-10,000 तक होगा उन्हें 40,000 तक का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा 10,000 से ज्यादा मासिक पारिश्रमिक पाने वालों को 50,000 का लाभ दिया जाएगा।