21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्यूचर रिटेल के सीईओ नियुक्त हुए सदाशिव नायक

सदाशिव नायक फ्यूचर ग्रुप के साथ 17 वर्षों से से अधिक समय से जुड़े हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
sadashiv nayak

sadashiv nayak

नई दिल्ली। फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) ने बुधवार को पुष्टि की कि सदाशिव नायक को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। फ्यूचर ग्रुप की इस कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में नायक को सीईओ नियुक्त करे लाने को मंजूरी दे दी गई। उनकी नियुक्ति बुधवार से प्रभाव में आ गई।

सदाशिव नायक फ्यूचर ग्रुप के साथ 17 वर्षों से से अधिक समय से जुड़े हुए हैं। बीते 8 वर्षों में वे बिग बाजार के सीईओ हैं। अपनी भूमिका के दौरान वे बिग बाजार को बुलंदियों पर ले गए। कंपनी ने बताया कि उन्होंने किशोर बियाणी के नेतृत्व वाले फ्यूचर ग्रुप में कई पदों पर काम किया था।

ये भी पढ़ें: ICICI बैंक के साथ 563 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस, कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के खिलाफ मामला दर्ज

इस माह की शुरुआत में, फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) ने महामारी की दूसरी लहर में जून तिमाही 2021-22 में नुकसान बढ़ाकर ₹1,147.28 करोड़ हो की सूचना थी। एफआरएल ने बीएसई फाइलिंग में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून की अवधि में ₹552.91 करोड़ का घाटा दर्ज किया था। यहां पर कुल आय घटकर ₹1,407.11 करोड़ रह गई, जो एक साल पहले की अवधि में ₹1,447.62 करोड़ थी।