ये हैं दुनिया के टॉप-5 अमीर-
Bloomberg Billionaires Index के अनुसार फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स है। ट्विटर और टेस्ला के मालिक एलोन मस्क 170 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे, जेफ बेजोफ 117 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे, बिल गेट्स 114 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे और अमरीकी निवेशक वॉरेन बफे 109 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर है।