scriptGautam Adani now at 33rd position in billionaires list amid hindenburg effect | अमीरों की लिस्ट में 38वें नंबर पर पहुंचे गौतम अडानी, हिंडनबर्ग रिपोर्ट का कहर अब भी जारी | Patrika News

अमीरों की लिस्ट में 38वें नंबर पर पहुंचे गौतम अडानी, हिंडनबर्ग रिपोर्ट का कहर अब भी जारी

locationनई दिल्लीPublished: Feb 27, 2023 06:00:31 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Gautam Adani out From top 30 Billionaires list: भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही है। अमरीकी रिसर्च फर्म और शॉट शेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में आई सुनामी समाप्त नहीं हुई है। नतीजतन अडानी का नेटवर्थ लगातार गिरता जा रहा है। अब वो दुनिया के टॉप 30 अमीरों की लिस्ट से भी बाहर हो गए हैं।

gautam_adani.jpg
Gautam Adani now at 33rd position in billionaires list amid hindenburg effect

Gautam Adani out From top 30 billionaires list: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में शुरू हुई गिरावट अभी तक समाप्त नहीं हुई है। इस रिपोर्ट के आए एक महीने हो चुके, लेकिन अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर अभी भी लगातार गिर ही रहे है। शेयर मार्केट की इस गिरावट का असर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के नेटवर्थ पर भी पड़ रहा है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे गौतम अडानी अब टॉप 30 से बाहर हो चुके हैं। शनिवार को फोर्ब्स की रियलटाइम Billionaires Index के अनुसार गौतम अडानी इस समय अमीरों की सूची में 33 वें स्थान पर पहुंच गए थे। वहीं सोमवार को फोर्ब्स की रियलटाइम Billionaires Index के अनुसार गौतम अडानी अमीरों की लिस्ट में 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस समय अडानी 33.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 38वें अरबपति हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.