26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने आधी कर दी गौतम अडानी की संपत्ति, अमीरों की लिस्ट में फिर फिसले ‘भारतीय धनकुबेर’

हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने आधी कर दी गौतम अडानी की संपत्ति, अमीरों की लिस्ट में फिर फिसले ‘भारतीय धनकुबेर’

Gautam Adani Networth falls after Hindenburg Report: अमरीकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति में गिरावट का दौर जारी है। इस रिपोर्ट ने अडानी की संपत्ति को लगभग आधी कर दी है। इस कारण दुनिया के अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी को फिर नीचे फिसलना पड़ा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 20 Feb 2023, 12:02 PM IST

gautam_adani.jpg

Hindenburg Report: Gautam Adani Share fall continue now he Again slips in richest list

Gautam Adani Networth Bloomberg Billionaires Index: गौतम अडानी... भारतीय धनकुबेर ने जितनी तेजी से सफलता के शिखर को छुआ उतनी ही तेजी से नीचे भी गिरे। अमरीका की एक रिसर्च फर्म और शॉट शेलिंग कंपनी की रिपोर्ट ने अडानी के आर्थिक साम्राज्य की चूलें हिला दी है। जनवरी लास्ट में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर में सुनामी आई है। अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर लगातार कमजोर हो रहे है। जिसका असर गौतम अडानी की नेटवर्थ पर भी देखने को मिल रही है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने से पहले दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे गौतम अडानी अब दुनिया के टॉप 20 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। 20 हजार करोड़ का एफपीओ वापस लेने के बाद भी अडानी की मुश्किलें थम नहीं रही है।

विपक्षी दलों का शोर, सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई-

भारत में विपक्षी दल अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर संसद से सड़क तक आवाज बुलंद कर रहे हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। जहां देश की सर्वोच्च अदालत ने अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों की जांच के लिए कमेटी बनाने का फैसला दिया है। इन तमाम मुश्किलों के बीच अब अडानी को एक और झटका लगा है। अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी फिर नीचे की ओर फिसल गए हैं।


27 दिनों में करीब आधी हो गई अडानी की संपत्ति-


सोमवार को गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट जारी करने वाली Bloomberg Billionaires Index में खिसककर 25वें स्थान पर पहुंच गए। 24 जनवरी को अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। लेकिन बीते 27 दिनों में हिंडनबर्ग रिपोर्ट के कारण अडानी की संपत्ति लगभग आधी हो गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अडानी इस समय 49.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 25वें सबसे अमीर व्यक्ति है।

यह भी पढ़ें - अडानी ग्रुप पर फोर्ब्स का बड़ा खुलासा, समूह ने रूसी बैंक से कर्ज लेने के लिए किया था ये काम


83.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 11वें नंबर पर मुकेश अंबानी -

रिपोर्ट के अनुसार बीते तीन दिन में अडानी की संपत्ति में करीब तीन अरब डॉलर की गिरावट आई है। पिछले मंगलवार को अडानी की कुल संपत्ति 52.4 अरब डॉलर थी। जो अब घटकर 49.1 अरब डॉलर हो गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को काफी पहले पीछे छोड़ चुके हैं। अब मुकेश अंबानी दुनिया में भारत के सबसे अमीर शख्स है। इस समय मुकेश अंबानी 83.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया में 11वें स्थान है।

देंखे दुनिया के टॉप 25 अमीरों की सूची-

फोर्ब्स ने भी किया है बड़ा खुलासा-

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बीच अब फेमस बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने अडानी ग्रुप के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। यह खुलासा गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी के बारे में किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ग्रुप ने रूस की एक बैंक से लोन लेने के लिए प्रमोटर की हिस्सेदारी को गिरवी रखा है।

यह भी पढ़ें - अडानी के शेयरों में गिरावट का दौर जारी, ग्रुप ने संकट से निपटने के लिए बनाया यह प्लान