19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold ETF ने 1 साल में दिया 50% से ज्यादा रिटर्न, लेकिन पिछले 3 महीने की अवधि में बदल गया गेम, देखिए टॉप-5 की लिस्ट

Best Gold ETF 2026: गोल्ड ETF के रिटर्न में पिछले तीन महीने में हल्की गिरावट दिखाई दी है। लेकिन इसने एक साल के लॉन्ग टर्म में 50% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इन दोनों अवधियों में सबसे कमजोर परफॉर्म करने वाला गोल्ड ETF जिरोधा है।
2 min read
Google source verification
Gold ETF Investment

पिछले 3 महीने में गोल्ड ईटीएफ ने निगेटिव रिटर्न दिया है। (PC:AI)

Gold ETF Returns: सोने में ETF के जरिए निवेश करने वालों के लिए हालिया आंकड़े पहली नजर में थोड़ा चौंकाने वाले हैं। दरअसल, पिछले तीन महीनों में ज्यादातर गोल्ड ETF फंडों ने निगेटिव रिटर्न दिया है। लेकिन एक साल के हिसाब से देखें, तो गोल्ड ETF ने निवेशकों को 50 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। आखिर कौन-से गोल्ड ETF सबसे आगे रहे और एक साल में किसने सबसे ज्यादा कमाई कराई? आइए आंकड़ों से समझते हैं।

तीन महीने में कैसी रही परफॉर्मेंस

वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन महीने में गोल्ड ETF में निगेटिव रिटर्न देखने को मिला है। सबसे कम गिरावट द वेल्थ कंपनी गोल्ड ETF की रही, इसका रिटर्न -2.33 फीसदी रहा। इसके बाद टाटा गोल्ड ETF -2.43 फीसदी, बंधन गोल्ड ETF और 360 वन गोल्ड ETF दोनों -2.44 फीसदी और मिराए एसेट गोल्ड ETF -2.45 फीसदी के साथ टॉप-5 में शामिल रहे। खास बात यह है कि इन पांचों फंडों के रिटर्न में सिर्फ 0.12 प्रतिशत अंक का ही फर्क था।

रैंकGold ETF3 महीने का रिटर्न
1द वेल्थ कंपनी गोल्ड ETF -2.33%
2टाटा गोल्ड ETF -2.43%
3बंधन गोल्ड ETF-2.44%
4360 वन गोल्ड ETF-2.44%
5मिराए एसेट गोल्ड ETF-2.45%
Source:Value Research (दिए गए आंकड़े 18 अगस्त 2026 तक के हैं)

6 महीने में सिर्फ 1% का रिटर्न

पिछले 3 महीनों का रिटर्न निगेटिव रहा, लेकिन 6 महीने के रिटर्न को देखें तो यह पॉजिटिव रहा है। इस दौरान द वेल्थ कंपनी गोल्ड ETF ने सबसे ज्यादा 1.42 फीसदी का रिटर्न दिया। टाटा गोल्ड ETF और मिराए एसेट गोल्ड ETF दोनों ने 1.38 फीसदी, जबकि 360 वन गोल्ड ETF ने 1.37 फीसदी रिटर्न दिया। एलआईसी एमएफ गोल्ड ETF का रिटर्न सबसे कम 0.56 फीसदी रहा।

1 साल में दिया 50% का रिटर्न

गोल्ड ETF ने शार्ट टर्म के लिए निवेशकों को निराश किया है। लेकिन लॉन्ग टर्म में ज्यादातर गोल्ड ETF ने 51 फीसदी से 54 फीसदी के बीच रिटर्न दिया है। इनमें आदित्य बिड़ला सन लाइफ गोल्ड ETF सबसे आगे रहा, जिसका रिटर्न 53.25 फीसदी था। इसके बाद क्वांटम गोल्ड ETF और यूटीआई गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड दोनों ने 53.18 फीसदी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने 53.14 फीसदी और कोटक गोल्ड ETF ने 53.05 फीसदी रिटर्न दिया। ये पांचों ईटीएफ रिटर्न के मामले में टॉप-5 में शामिल रहे। सबसे कम रिटर्न जिरोधा गोल्ड ETF का रहा, जो 51.84 फीसदी था।

रैंकगोल्ड ETF1 साल का रिटर्न
1आदित्य बिड़ला सन लाइफ गोल्ड ETF53.25%
2क्वांटम गोल्ड ETF53.18%
3यूटीआई गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड53.18%
4आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड53.14%
5कोटक गोल्ड ETF53.05%
Source:Value Research (दिए गए आंकड़े 18 अगस्त 2026 तक के हैं)

एक्सपर्ट्स की राय क्या है?

सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह का कहना है कि गोल्ड ETF चुनते समय सिर्फ रिटर्न ही नहीं, बल्कि ट्रैकिंग एरर, खर्च अनुपात, लिक्विडिटी और एसेट अंडर मैनेजमेंट जैसी बातों को भी ध्यान में रखना चाहिए। जो फंड तीन महीने में थोड़ा बेहतर दिखा हो, जरूरी नहीं कि वह लंबी अवधि के लिए भी सबसे सही विकल्प हो। उन्होंने कहा कि गोल्ड ETF को पोर्टफोलियो में विविधता लाने के लिए चुनना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)