scriptGold Silver Price Today: सोना-चांदी में गिरावट, 810 रुपए सस्ती हुई चांदी, जानिए 10 ग्राम गोल्ड की कीमत | gold silver price today check the latest rate city wise | Patrika News

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में गिरावट, 810 रुपए सस्ती हुई चांदी, जानिए 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

locationनई दिल्लीPublished: May 20, 2022 10:01:10 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Gold Silver Price Today : वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पांचवें दिन यानी शुक्रवार को (20 मई, 2022) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमत में तेजी देखी गई है। आज सोना (Gold Price) 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,830.00 रुपए पर है।

Thieves loot gold worth 40 lakhs in Kalbadevi Mumbai

मुंबई में चोरों ने 40 लाख का सोना लूटा

Gold Silver Price Today : देश में शादी-व‍िवाह का सीजन चल रहा है और इसमें सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में उतार चढ़ाव जारी है। भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी (Gold Silver Price) की कीमतें जारी कर दी गई है। आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। आज सोने में 340 रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी में 810 रुपए चढ़ी है। साप्तहिक कारोबार के पांचवें दिन (20 मई, 2022) 10 ग्राम सोना (Gold Price) 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,830.00 रुपए है। वहीं, दूसरी तरीफ एक किलो चांदी (Silver Price) 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,130.00 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 51,640 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 62,900 रुपए में मिल रही है।

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 47,337 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 51,640 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,419 और 24 कैरेट सोना 51,730 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,732 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 51,660 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,355 और 24 कैरेट 51,870 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

जानिए आपके शहर की 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली
47,337 51,640
मुंबई 47,419 51,730
कोलकाता 47,355 51,660
चेन्नई 47,548 51,870
बेंगलुरू 47,456 51,770
हैदराबाद 47,493 51,810
जयपुर
47,410 51,720
लखनऊ 47,428 51,740
भोपाल 47,465 51,780

यह भी पढ़ें

12वीं पास होने के बाद बच्चे को मिलेंगे 32 लाख रुपए, ऐसे उठाएं इस योजना फायदा





सोना उच्चतम स्तर से करीब 4,370 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 4,370 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।


यह भी पढ़ें

भारत में पेट्रोल अमेरिका, चीन, पाकिस्तान और श्रीलंका से भी महंगा



 

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

ट्रेंडिंग वीडियो